शाजापुर: कक्षा 5वीं और 8वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ शुरू ,शाजापुर में बनाए गए 5वीं और 8 वीं के अलग अलग दो केंद्र
शाजापुर के दो केन्द्रों पर 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का सोमवार से मूल्यांकन शुरू हो गया है। मूल्यांकन के लिए कक्षा 5वी की लगभग13 हजार और कक्षा 8वीं की लगभग20 हजार उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं ।शहर के एमएलबी स्कूल में कक्षा 5वी की उत्तर पुस्तिकाओं और सीएम राइज हरायपुरा स्कूल में कक्षा 8वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।