फर्रुखाबाद: झमाझम बारिश से मौसम का बदला मिजाज, जनपदवासियों को गर्मी से मिली राहत
फर्रुखाबाद जनपद में बीते 3 दिनों से रात के समय लगातार बारिश हो रही है ऐसे में गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शनिवार को भी सुबह 3:00 बजे से 6:30 बजे तक बारिश होती रही। इस दौरान तेज हवा भी चली और आसमान में बिजली भी चमकती रही। शनिवार की सुबह अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। दिन में है तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई गई है, न्यूनतम तापमान