मुरैना में विवाहिता की संदिग्ध मौ.त: सिलबट्टे से पीटकर ह.त्या का आरोप, न्याय के लिए एक सप्ताह से भटक रहा पिता
मुरैना। जिले के अंबाह थाना क्षेत्र में विवाहिता निधि सेंगर की मौ.त के मामले में उसके पिता मीनेन्द्र उर्फ भूरे चौहान ने पति नितिन उर्फ मंटोले सेंगर और समधी पर दहेज प्रताड़ना तथा सिलबट्टे से पीटकर ह.त्या करने का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक, वर्ष 2023 में निधि की शादी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। 5 अक्टूबर को बेटी की मौ.त की सूचना मिलने के बाद से वह न्याय के लिए पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। पिता ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
#मुरैना #morena #पुलिस