सात्विक एग्रो पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई, उत्पादन-संचालन बंद करने के निर्देश
मुरैना के सीतापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सात्विक एग्रो प्रोसेसर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 12 अक्टूबर को उत्पादन एवं संचालन बंद करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ने इसे सांक नदी और क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने प्रशासन से आदेश का प्रभावी पालन कराने, नदी के पानी की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने और प्रदूषण की पुष्टि होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।