अंबाह में घर में घुसकर महिला को मारी गो.ली, हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर
मुरैना। जिले के अंबाह थाना क्षेत्र में खजूरी रोड पर अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर महिला पन्नू तोमर को गो.ली मार दी। गो.ली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल मुरैना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया।
घर में घुसकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, खजूरी रोड स्थित घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने पन्नू तोमर पर गो.ली चला दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल महिला को परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अंबाह थाना प्रभारी टीआई वीरेश कुशवाहा के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और गो.ली मारने के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला पर हमला किस वजह से किया गया। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#morena #मुरैना #अंबाह #बदमाश #पुलिस