भीलवाड़ा: शिवनगर में सीवरेज कार्य से बनी मुसीबत, सड़कें बदहाल; क्षेत्रवासी परेशान, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जल्द मरम्मत की मांग
भीलवाड़ा। शहर के शिवनगर क्षेत्र में अमृत-2 योजना के तहत चल रहे सीवरेज कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। करीब दो माह पहले पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गई थीं, लेकिन अब तक उनकी मरम्मत नहीं होने से पूरा क्षेत्र कीचड़, गंदगी और जाम नालियों की समस्या से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है।