हलसी: हलसी थाना क्षेत्र में पूर्वी गिद्दा गांव के समीप ऑटो की टक्कर से वृद्ध की मौत
हलसी थाना क्षेत्र के पूर्वी गिद्धा गांव के समीप बुधवार देर शाम तेज रफ्तार मालवाहक ऑटो की टक्कर से पैदल जा रहे 73 वर्षीय रामखेलावन राम गंभीर रूप से घायल हो गये. गुरुवार पूर्वाहन 10 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान सदर अस्पताल लखीसराय में उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो जब्त कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. थाना में आवेदन दिया गया है.