*SDO फॉरेस्ट संजीव शर्मा के वहां छापेमारी में मिली अब तक कुल संपत्ति का ब्योरा*
मध्य प्रदेश लोकायुक्त की टीम द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (पचमढ़ी) में पदस्थ SDO संजीव कुमार शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित ठिकानों पर की गई छापेमारी में प्रारंभिक तौर पर कुल लगभग ₹7.60 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। यह संपत्ति उनकी ज्ञात वैध आय से करीब 560 प्रतिशत अधिक आंकी गई है।
*▪️सोना और चांदी*
दोनों ठिकानों से कुल 2.528 किलोग्राम सोना (अनुमानित कीमत ₹3.50 करोड़) और 1.656 किलोग्राम चांदी (अनुमानित कीमत ₹2.94 लाख) बरामद हुई है। इसमें से पचमढ़ी में 1.6 किलो सोना व 1.3 किलो चांदी, जबकि छिंदवाड़ा में करीब 928 ग्राम सोना व 356 ग्राम चांदी मिली।
*▪️नकदी (कैश)*
तलाशी के दौरान कुल ₹26,36,800 नकद बरामद किए गए हैं। इसमें पचमढ़ी आवास से ₹23.35 लाख और छिंदवाड़ा आवास से ₹3,01,800 मिले।
*▪️होटल और रिसॉर्ट*
जांच में दो बड़े हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट्स के दस्तावेज मिले हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹3 करोड़ आंकी गई है। इनमें मटकुली स्थित इकोटेल होटल एंड रिसॉर्ट (अनुमानित कीमत ₹2 करोड़) और पचमढ़ी स्थित सेरेनिटी द विला (अनुमानित कीमत ₹1 करोड़) शामिल हैं।
*▪️वाहन और घरेलू सामान*
अधिकारी के पास से स्कॉर्पियो, महिंद्रा केयूवी, रॉयल एनफील्ड बुलेट और एक स्कूटर सहित कुल चार वाहन मिले हैं, जिनकी कीमत ₹31.20 लाख है। इसके अलावा घरों से ₹50 लाख का महंगा घरेलू सामान और विदेशी घड़ियों का कलेक्शन भी मिला है।
*▪️जमीन के दस्तावेज*
टीम को जमीन के लेन-देन से जुड़े 28 दस्तावेज और एग्रीमेंट भी मिले हैं, जिनकी जांच और मूल्यांकन अभी जारी है।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Nov 15, 2026