करछना: भुंडा मोड़ के पास मार्ग पर तेज रफ्तार बोलोरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, बोलेरो सवार सभी सुरक्षित
करछना थाना क्षेत्र के भुंडा मोड़ के पास मंगलवार दोपहर एक बोलेरो चालक लोगों को बैठा कर करछना वाया कोहडा़र घाट मार्ग से गुजर रहा था। उसी दरमियान अचानक चालक अनियंत्रित होकर मार्ग के बगल गड्ढे में पलट गया। घटना में बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई,जबकि उस पर सवार सभी लोग बाल बाल बच गए।