करछना: भीटा सुजावन देव मंदिर के पास लगने वाले यमदुतिया मेले की तैयारी का एसीपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
घूरपुर क्षेत्र के भीटा सुजावन देव मंदिर के पास दीपावली पर्व के दूसरे दिन लगने वाला यम द्वितीया मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन सतर्क हो गई है। सोमवार को एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम खान ने सुजावन देव मंदिर तथा मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर आयोजित होने वाले माघ मेला के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा मेला होता है।