नवाबगंज: नेशनल हाईवे पर बाइक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई
बाराबंकी में नेशनल हाईवे पर बाइक स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो असैनी मोड़ से सफेदाबाद के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का है। हाईवे पर इस तरह की लापरवाही से न सिर्फ बाइक सवार, बल्कि दूसरे वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।