कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशों के परिपालन में राजस्व अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदामों और दुकानों में रखी खाद्यान्न सामग्री, स्टॉक रजिस्टर, राशन तौलने के तराजू/मशीनों और ई-पॉस (POS) मशीनों की कार्यप्रणाली की गहन जाँच की।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकान संचालकों को शासन के नियमानुसार पूरी पारदर्शिता, सही मापतौल और समय पर खाद्यान्न वितरित करने के निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाले राशन और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली, ताकि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुँच सके।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuruli
134 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 5, 2026