गोला: रामजानकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहड़ाभावर गांव के समीप बदमाशों ने राहगीर को असलहा दिखाकर लूटा बाइक व मोबाइल
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज-देवरिया रामजानकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहड़ाभावर गांव के समीप मंगलवार की आधी रात को बदमाशों ने लूटपाट की। राहगीर को असलहा दिखाकर उसकी बाइक लूट ली। उसका मोबाइल और हेलमेट लेकर बदमाश भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है। पटना चौराहे के पास रहकर ट्रैक्टर-ट्राली चलवाने वाले विजय पांडेय ने बुधवार को पुलिस को सूचना दीl