गोला: गोला के पक्का घाट पर अपने रिश्तेदार के साथ कड़ाही चढ़ाने गया युवक स्नान करते समय सरयू नदी मे डूबा
गोला के पक्का घाट पर अपने रिश्तेदार के साथ कड़ाही चढ़ाने आया युवक सरयू नदी में स्नान करते समय डूब गया। सूचना पर पहुंची गोला पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डालकर उसकी तलाश शुरू करा दी है। पुलिस के अनुसार गोला थाना के जब्ती फूलपुर निवासी अंगद निषाद (30) पुत्र सूर्य नाथ के बुआ की शादी गगहा थाना के चकमाली उर्फ बिठुआ में हुई है।