नवाबगंज: 24 घंटे में लापता 5 वर्षीय मासूम को पुलिस ने सकुशल बरामद किया, बच्ची को गोद में लेकर दुलारते नजर आए कोतवाल
बाराबंकी की कोतवाली नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता हुई 5 वर्षीय मासूम बच्ची को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के लापता होने से परिजन परेशान थे और परिवार में कोहराम मचा हुआ था।मामले की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। बच्ची की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया।