हथुआ: 100 किमी दूर से हाजिरी लगाने वाले 285 शिक्षकों ने दिया शोकॉज का जवाब, विभाग करेगा जांच
जिले में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर विद्यालय से 100 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी से हाजिरी बनाए जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। इस संबंध में कुल 285 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसमें लगभग सभी शिक्षकों ने अपना जवाब विभाग को सौंप दिया है।प्राप्त स्पष्टीकरण में अधिकांश शिक्षकों ने बताया है कि वे संबंधित तिथियों में प्रशिक्षण में थे।