नौगावां सादात: मखदूमपुर गांव में बिजली विभाग ने घर-घर जाकर मीटर की जांच के लिए चेकिंग अभियान चलाया
नौगावां सादात। क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में गुरुवार को बिजली विभाग की टीम ने घर-घर जाकर बिजली मीटरों की जांच की। इस दौरान टीम ने अलग-अलग मोहल्लों में पहुंचकर मीटरों की स्थिति देखी और बिजली व्यवस्था का जायजा लिया। विद्युत वितरण खंड नौगावां सादात के तहत चलाए गए अभियान में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जल्द जमा करने की अपील की।