बिंदकी: बीकमपुर से जीजा द्वारा ले गए व्यक्ति का शव 4 दिन बाद लगभग 10 किलोमीटर दूर मुरादीपुर नहर में मिला, पुत्री ने किया पहचान
फतेहपुर जनपद के औंग क्षेत्र के बीकमपुर निवासी राजू विश्वकर्मा को उसके घर से उसका जीजा पवन विश्वकर्मा बुधवार की शाम को ले गया था। इसके बाद राजू विश्वकर्मा वापस नहीं लौटा था जबकि पवन विश्वकर्मा ने उसी रात को ससुराली जनों पर हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया था।हमले के दौरान घायल होने पर पवन की भी मौत हो गई थी। चार दिनबाद शनिवार की सुबह 10 बजे राजू का शव मिला।