आबापुरा: नापला गांव में माही बैकवॉटर में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की हालत गंभीर, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
आंबापुरा थाना क्षेत्र के नापला गांव में बुधवार को माही बैकवॉटर में नहाने गई एक बालिका हादसे का शिकार हो गई। परिजनों ने बताया कि जोशीता पुत्री हिरालाल निवासी नापला माही बैकवॉटर के पानी में नहाने के दौरान गहराई में चले जाने से डूबने लगी।बालिका को डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत पानी से बाहर निकाला।उपचार के बाद वार्ड भर्ती।