आबापुरा: खांदू गांव में माही में जलमग्न चारणेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने पानी पार कर पहुंचा मंदिर
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आंबापुरा क्षेत्र में स्थित खांदू गांव में चारणेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। वर्ष में छह माह तक मंदिर जलमग्न रहता है और माही का पानी को कृषि के लिए नहरों को खोला गया तो माही का जलस्तर घटने से मंदिर पुर्ण रूप से दिखाई देने लगा ।