दर्दनाक सड़क हादसा
कोटद्वार में तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को कुचला, 10 वर्षीय वंश की मौत, दूसरा बच्चा गंभीर
कोटद्वार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 10 वर्षीय वंश की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।