#कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने चुच्चा गांव पहुंचकर हरीश रावत, सुबोध रावत सहित कांग्रेस नेत्रियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में धनीराम जी को जिला सचिव बनाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगमोहन रावत, जे.एस. नेगी, गणेश जी एवं अनिल कुमार जी के साथ उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।
Pauri, Garhwal | Oct 4, 2026