#पौड़ी में निशुल्क हृदय रोग विशेषज्ञ शिविर
पौड़ी जिला मुख्यालय में पहली बार हृदय रोगों को लेकर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश गौशाली के नेतृत्व में भारत हार्ट इंस्टीट्यूट देहरादून के सहयोग से आयोजित शिविर में गोल्ड मेडलिस्ट हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. चेतन शर्मा ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।
शिविर में 250 से अधिक लोगों ने पहुंचकर हृदय संबंधी समस्याओं की जांच कराई। डॉक्टर ने लोगों को धूम्रपान छोड़ने और हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
आयोजक राकेश गौशाली ने कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को समय पर बीमारी की जानकारी मिलने के साथ उचित उपचार संबंधी सलाह भी मिल सकेगी।
Pauri, Garhwal | Oct 4, 2026