कोल: अलीगढ़ में दबंगों ने स्कूटी सवार युवक पर फायरिंग की, घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
Koil, Aligarh | Sep 16, 2025 सोमवार रात्रि लगभग 10 बजे थाना सिविल लाईन पर सूचना प्राप्त हुई कि एएमयू के सेंचुरी गेट के पास एक फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, मजरुब को तत्काल उपचार हेतु जेएनएमसी भर्ती कराया गया, मजरुब खतरे से बाहर है, इस प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, समस्त बिन्दुओं पर जाँच प्रचलित है।