कोल: मानसिंह पुलिया पर नगर निगम के कर्मचारियों ने गोवंशों को बेरहमी से गाड़ी में भरा, गोवंश हुए जख्मी
Koil, Aligarh | Sep 16, 2025 गांधी पार्क क्षेत्र के मानसिंह पुलिया पर नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा गोवंशों के साथ बर्बरता करने का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर नगर निगम की आवारा पशुओं की गाड़ी गोवंशों को लेने पहुंची थी। इसी बीच नगर निगम के कर्मचारियों ने जबरन गोवंशों को गाड़ी में भरा जिसके चलते गोवंश जख्मी हो गए।