बांसगांव: बासगांव कस्बे में पाकिस्तान समर्थक पोस्ट करने पर युवक को ग्रामीणों ने चप्पलों से पीटा, रैली निकालकर पुलिस को सौंपा
पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करना बांसगांव कस्बे के एक युवक को भारी पड़ गया। शनिवार को जब यह खबर इलाके में फैली तो आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की दुकान पर पहुंचकर विरोध किया, फिर उसे पकड़कर चप्पलों से पीटा और बाद में रैली की शक्ल में हल्की पुलिस चौकी ले जाकर सौंप दिया। यह घटना बांसगांव चौराहे की है।