बांसगांव: बेलीपार इलाके के कालाबाग में कार की चपेट में आने से चेरिया गांव के दो युवकों की हुई मौत
बेलीपार थाना क्षेत्र के कालाबाग में प्रधान की गाड़ी से कुचलने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। मरने वाले युवकों के परिजनों ने प्रधान पर कार से कुचलने का आरोप लगाया है। मरने वाले युवकों की पहचान बेलीपार के चेरिया गांव के निवासी ऊपेंद्र निषाद (19) पुत्र उदयभान व सागर कनौजिया (20) पुत्र हौसिला कनौजिया के रूप में हुई है।