EV शोरूम में भीषण आग, ऊपरी मंजिल पर फंसे 20 लोगों को पड़ोसियों ने बचाया
इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब खालसा चौक के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले छह परिवारों के करीब 20 लोग इमारत में फंस गए। हालांकि पड़ोसियों की सूझबूझ और तत्परता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे शोरूम में अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने के बाद शोरूम में रखे इलेक्ट्रिक वाहन भी इसकी चपेट में आ गए, जिससे आग तेजी से फैल गई और पूरे परिसर में घना धुआं भर गया।
धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों की नींद खुली। जब उन्होंने नीचे उतरने का प्रयास किया तो सीढ़ियों के आसपास धुआं और आग फैल �
Indore, Indore | Jun 5, 2026