197 करोड़ की सड़क, सुविधा जीरो: NH-346 पर सारथी कंस्ट्रक्शन का घटिया खेल
शिवपुरी- दिनारा से पिछोर तक बन रही 41 KM NH-346 पर 197 करोड़ खर्च होने के बाद भी जनता को सिर्फ परेशानी मिल रही है। सारथी कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा काम मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है।
नालियों में पक्का बेस ही नहीं डाला गया। कच्ची मिट्टी पर सरिया रखकर ऊपर से कंक्रीट डाल दी गई। सबसे बड़ी लापरवाही ये कि बारिश के दौरान भी नालियों के ऊपर कंक्रीट की ढलाई कर दी जा रही है। बारिश का पानी गिरते ही आधा सीमेंट-केमिकल बह जाता है, जिससे नालियों की मजबूती और भी कम हो गई है। बिना तराई के कारण नालियां बनते ही दरक रही हैं।
सड़क के दोनों तरफ गहरे गड्ढे छोड़ दिए गए हैं और पूरे मार्ग पर एक भी डायवर्जन नहीं बनाया गया। रोज हजारों लोग धूल, जाम और हादसों के बीच सफर कर रहे हैं।
सवाल है कि आखिर 197 करोड़ की इस सड़क से जनता को फायदा कब मिलेगा?????
Dr Mohan Yadav
Jyotiraditya M Scindia
Nitin Gadkari
Pradhuman Singh Tomar
Pritam Lodhi
Arpit Verma IAS
(सत्येन्द्र सेंगर)
(स्वराज एक्सप्रेस पिछोर)
Mob-7725014543