🚨खनियांधाना में बड़ा हादसा: खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, पूर्व पार्षद का घर जलकर खाक🚨
शिवपुरी- खनियांधाना के गूडर रोड निवासी पूर्व पार्षद इंदर कुशवाह के घर मंगलवार शाम करीब 7 बजे बड़ा हादसा हो गया। घर में महिलाएं खाना बना रही थीं तभी एलपीजी सिलेंडर में गैस रिसाव से अचानक आग लग गई और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।
धमाका इतना जोरदार था कि आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। फर्नीचर, अनाज, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नकदी सहित घर की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। परिजनों ने बताया कि सिलेंडर महज 2 दिन पहले ही रिफिल कराकर लाया गया था।
समय रहते सभी सदस्य बाहर निकल गए इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर प्रशासन, पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। शुरुआती अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
Pichhore, Shivpuri | Aug 12, 2026