Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
image
image
image

"हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत शिवपुरी पुलिस के पुलिस कर्मियों द्वारा अपने - अपने निवास पर तिरंगा लगाकर लोगों को प्रोत्साहित किया। शिवपुरी- मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर "हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समस्त जिलों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में शिवपुरी पुलिस द्वारा अभियान को जन जन तक पहुंचाने और देश प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर. डी. प्रजापति के मार्गदर्शन में जिले में पुलिस कर्मियों द्वारा आपने-आपने निवास पर तिरंगा व पोस्टर लगवाए गए एवं लोगों को अभियान से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित किया।

Pichhore, Shivpuri | Aug 11, 2026

MORE NEWS

जनसुनवाई में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण, जरूरतमंदों को दी आर्थिक मदद

शिवपुरी– कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें जिले भर से आए सैकड़ों आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में रेडक्रॉस कोष से मौके पर ही आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। 

जनसुनवाई में 70 वर्षीय साबाबाई जाटव को 5,000 रुपए की सहायता दी गई। साथ ही ग्राम उमरीकलां के समरथ लोधी को बेटी के इलाज के लिए 10,000 रुपए और शिव कॉलोनी के धर्मेंद्र राठौर को पुत्रियों के उपचार हेतु 15,000 रुपए का चेक प्रदान किया गया। वहीं पिछोर के हीरापुर निवासी कमलेश लोधी की शिकायत पर लाड़ली लक्ष्मी योजना की रुकी हुई 6,000 रुपए की छात्रवृत्ति तुरंत पोर्टल से ट्रांसफर कराई गई। कलेक्टर की इस त्वरित कार्रवाई से आवेदकों को तुरंत राहत मिली।

जनसुनवाई में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण, जरूरतमंदों को दी आर्थिक मदद शिवपुरी– कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें जिले भर से आए सैकड़ों आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में रेडक्रॉस कोष से मौके पर ही आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। जनसुनवाई में 70 वर्षीय साबाबाई जाटव को 5,000 रुपए की सहायता दी गई। साथ ही ग्राम उमरीकलां के समरथ लोधी को बेटी के इलाज के लिए 10,000 रुपए और शिव कॉलोनी के धर्मेंद्र राठौर को पुत्रियों के उपचार हेतु 15,000 रुपए का चेक प्रदान किया गया। वहीं पिछोर के हीरापुर निवासी कमलेश लोधी की शिकायत पर लाड़ली लक्ष्मी योजना की रुकी हुई 6,000 रुपए की छात्रवृत्ति तुरंत पोर्टल से ट्रांसफर कराई गई। कलेक्टर की इस त्वरित कार्रवाई से आवेदकों को तुरंत राहत मिली।

Pichhore, Shivpuri | Aug 11, 2026

*: कोर्ट के आदेश पर दिनारा में चला बुलडोजर

*खबर*: शुक्रवार को शिवपुरी के दिनारा में रेस्ट हाउस की सरकारी जमीन खाली कराई गई। हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस और राजस्व टीम ने जेसीबी से अवैध मकान और दुकान का हिस्सा तोड़ दिया। करीब 6 फीट जमीन पर कब्जा था।

*सीख*: "शासन की लाठी में आवाज नहीं होती। या तो प्यार से मान जाओ, वरना डंडे से मानना पड़ता है।"  
आज उन लोगों को भी जवाब मिल गया जो भोले-भाले लोगों को कहते थे कि "सरकारी जमीन पर कब्जा कर लो, मकान बन गया तो कुछ नहीं होगा।" 
देख लीजिए, बना हुआ मकान भी तोड़ दिया गया। 

प्रशासन ने कहा है, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ

*: कोर्ट के आदेश पर दिनारा में चला बुलडोजर *खबर*: शुक्रवार को शिवपुरी के दिनारा में रेस्ट हाउस की सरकारी जमीन खाली कराई गई। हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस और राजस्व टीम ने जेसीबी से अवैध मकान और दुकान का हिस्सा तोड़ दिया। करीब 6 फीट जमीन पर कब्जा था। *सीख*: "शासन की लाठी में आवाज नहीं होती। या तो प्यार से मान जाओ, वरना डंडे से मानना पड़ता है।" आज उन लोगों को भी जवाब मिल गया जो भोले-भाले लोगों को कहते थे कि "सरकारी जमीन पर कब्जा कर लो, मकान बन गया तो कुछ नहीं होगा।" देख लीजिए, बना हुआ मकान भी तोड़ दिया गया। प्रशासन ने कहा है, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ

Pichhore, Shivpuri | Aug 11, 2026

"197 करोड़ की लूट": NH-346 पर सारथी कंस्ट्रक्शन का खुला भ्रष्टाचार, जनता झेल रही धूल और मौत

दिनारा-पिछोर मार्ग पर बिना बेस की नालियां, गायब डायवर्जन जिम्मेदार कब लेंगे संज्ञान ?

शिवपुरी- एनएच 346 पर दिनारा से पिछोर तक 41 किलोमीटर लंबी सड़क 197 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है। जून 2027 तक पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट को जनता की सुविधा के लिए शुरू किया गया था, लेकिन सारथी कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने इसे खुली लूट का अड्डा बना दिया है। घटिया निर्माण, लापरवाही कारण पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

प्रोजेक्ट में निर्माण मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। नालियों के निर्माण में पक्के बेस का प्रयोग नहीं किया गया। सीधे कच्ची मिट्टी में सरिया डालकर ऊपर से कंक्रीट की पुताई कर दी गई। घटिया सीमेंट और मसाले के उपयोग से बनी नालियां बनते ही चटक कर टूट रही हैं। ढलाई के बाद तराई प्रक्रिया को भी पूरी तरह छोड़ दिया गया है, जिससे साफ है कि पानी का खर्च बचाकर सरकारी बजट को ठेकेदार की जेब में डाला जा रहा है। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस घटिया निर्माण पर आपत्ति जताने पर सारथी कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी धमकी और दबंगई पर उतर आते हैं, जिससे महा-घोटाले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

सड़क और नाली निर्माण के बाद किनारों पर मिट्टी-मुरुम नहीं डाली गई। दोनों तरफ गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं जो रोज हादसों का कारण बन रहे हैं। पूरे 41 KM मार्ग पर आम जनता के लिए एक भी डायवर्जन नहीं बनाया गया हजारों लोग रोज धूल फांकते हैं, घंटों जाम में फंसते हैं और जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

अब पूरे इलाके में एक ही सवाल गूंज रहा है कि क्या जनता के टैक्स का 200 करोड़ रुपया ठेकेदार की ऐशो-आराम के लिए था? संबंधित विभाग के अफसर आंख बंद करके इस लूट और लापरवाही को मौन सहमति क्यों दे रहे हैं?

#NH346_लूट_बंद_करो #सारथी_हटाओ #पिछोर_दतिया #NHAI_जांच_करो
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jyotiraditya M Scindia Nitin Gadkari Pradhuman Singh Tomar Arpit Verma IAS 

      (सत्येंद्र सेंगर)
(स्वराज एक्सप्रेस पिछोर)
Mob-7725014543

"197 करोड़ की लूट": NH-346 पर सारथी कंस्ट्रक्शन का खुला भ्रष्टाचार, जनता झेल रही धूल और मौत दिनारा-पिछोर मार्ग पर बिना बेस की नालियां, गायब डायवर्जन जिम्मेदार कब लेंगे संज्ञान ? शिवपुरी- एनएच 346 पर दिनारा से पिछोर तक 41 किलोमीटर लंबी सड़क 197 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है। जून 2027 तक पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट को जनता की सुविधा के लिए शुरू किया गया था, लेकिन सारथी कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने इसे खुली लूट का अड्डा बना दिया है। घटिया निर्माण, लापरवाही कारण पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। प्रोजेक्ट में निर्माण मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। नालियों के निर्माण में पक्के बेस का प्रयोग नहीं किया गया। सीधे कच्ची मिट्टी में सरिया डालकर ऊपर से कंक्रीट की पुताई कर दी गई। घटिया सीमेंट और मसाले के उपयोग से बनी नालियां बनते ही चटक कर टूट रही हैं। ढलाई के बाद तराई प्रक्रिया को भी पूरी तरह छोड़ दिया गया है, जिससे साफ है कि पानी का खर्च बचाकर सरकारी बजट को ठेकेदार की जेब में डाला जा रहा है। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस घटिया निर्माण पर आपत्ति जताने पर सारथी कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी धमकी और दबंगई पर उतर आते हैं, जिससे महा-घोटाले को दबाने की कोशिश की जा रही है। सड़क और नाली निर्माण के बाद किनारों पर मिट्टी-मुरुम नहीं डाली गई। दोनों तरफ गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं जो रोज हादसों का कारण बन रहे हैं। पूरे 41 KM मार्ग पर आम जनता के लिए एक भी डायवर्जन नहीं बनाया गया हजारों लोग रोज धूल फांकते हैं, घंटों जाम में फंसते हैं और जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। अब पूरे इलाके में एक ही सवाल गूंज रहा है कि क्या जनता के टैक्स का 200 करोड़ रुपया ठेकेदार की ऐशो-आराम के लिए था? संबंधित विभाग के अफसर आंख बंद करके इस लूट और लापरवाही को मौन सहमति क्यों दे रहे हैं? #NH346_लूट_बंद_करो #सारथी_हटाओ #पिछोर_दतिया #NHAI_जांच_करो Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jyotiraditya M Scindia Nitin Gadkari Pradhuman Singh Tomar Arpit Verma IAS (सत्येंद्र सेंगर) (स्वराज एक्सप्रेस पिछोर) Mob-7725014543

Pichhore, Shivpuri | Aug 11, 2026