पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, लोकतंत्र खत्म करना चाहती है भाजपा
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं और नहीं चाहते हैं कि उनके सामने कोई खड़े हो। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा लोकतंत्र खत्म करना चाहती है।