पटना ग्रामीण: एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित बॉयज हॉस्टल से एक छात्र का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र में स्थित बॉयज हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका छात्र का शव मिला है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी दीपक कुमार के तौर पर हुई है। दीपक बीकॉम का छात्र था।