कुटुंबा: सरई बार बिगहा में बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, शौच के लिए बधार जाते समय टूटकर गिरे तार की चपेट में आया
कुटुंबा थाना क्षेत्र के सरई बार बिगहा गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी गणेश राम के पुत्र मुन्ना राम के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि मुन्ना शौच के लिए बधार में जा रहा था। पहले से ही बधार में टूट कर गिरे हाई टेंशन तार उसे दिखाई नहीं दिया।