कुटुंबा: अतरौली बन गांव में खेत पर धान का बिचड़ा देखने जाते समय वज्रपात से युवक की मौत, घर का इकलौता चिराग बुझा
अंबा थाना क्षेत्र के अतरौली बन गांव में बधार में धान का बिचड़ा देखने गए एक 18 वर्षीय युवक की बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी दिलीप सिंह के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है. पता चला कि अमर घर का इकलौता चिराग था. उसकी तीन बहने हैं. तीन बहनों में एक बहन की शादी हो गई है और दो बहनों की शादी करनी है.