छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में ड्यूटी से अनुपस्थित रहकर जुआ खेलना एक आरक्षक को महंगा पड़ गया। जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षक की पहचान मनोज कुमार सारथी के रूप में हुई है, जो सक्ती पुलिस लाइन में चालक के पद पर पदस्थ था।
#Chhattisgarh #Sakti #CGNews #Police #Suspended
Korba, Korba | Jun 25, 2026