शाजापुर: ग्राम उकावता में पास ट्रक में हवा भरने के दौरान फटा टायर, दो लोग हुए घायल
ग्राम उकावता के पास ट्रक के टायर में हवा भरने के दौरान टायर फट गया। मौके पर तीन लोग मौजूद थे। इनसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों डायल 100 टीम ने शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उकावता के पास ट्रक में हवा भरने के दौरान टायर फटने से धनीराम उम्र 50 वर्ष, और रवि उम्र 30 वर्ष निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश घायल हो गये।