शाजापुर: ट्रामा सेंटर के पास निजी एम्बुलेंस चालक के साथ 3 लोगों ने की मारपीट, दर्ज हुआ मामला
शासकीय अस्पताल ट्रामा सेंटर के पास कैंटीन में बैठे निजी एंबुलेंस चालक के साथ तीन लोगों ने की मारपीट पीड़ित की शिकायत पर तीनों के खिलाफ कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया है ।कोतवाली थाने में पीड़ित के साथ मारपीट करने वाले भरत राजपूत, यसुफ़ और एलकार गिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।