शाजापुर: ग्राम कुकड़ी बड़ली स्थित पवन चक्की से विद्युत तार चुरा ले गए चोर, गार्ड के साथ की मारपीट
ग्राम कुकड़ी बड़ली स्थित पवन चक्की से अज्ञात चोर विद्युत तार चुरा ले गए। चोरों ने पवन चक्की के पास बने कक्ष का ताला तोड़ा और वहां रखा विद्युत तार चुराकर ले गए। चोरों द्वारा पवन चक्की की सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड के साथ मारपीट कर गाली-गलौज में की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। सुनेरा थाना पुलिस ने मानसिंह निवासी छतगांव की शिकायत पर केस दर्ज किया है।