लखीसराय: सदर अस्पताल में उपाधीक्षक का निरीक्षण कैंसर विभाग की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
लखीसराय। सदर अस्पताल परिसर स्थित समेकित कैंसर विभाग कार्यालय का सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित द्वारा निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंसर विभाग में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली तथा कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।