चक्रधरपुर: युवा समाजसेवी संजीत बाँकिरा ने आठ पंचायतों के बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श के बाद जिला परिषद चुनाव लड़ने का ऐलान किया
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2027 को लेकर जिला परिषद भाग एक क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैंl इसी क्रम में रविवार को चंपायडीह मैदान में जिला परिषद भाग एक के अंतर्गत आने वाली आठ पंचायतों के बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्ध लोगों के साथ युवा समाजसेवी संजीत बांकिरा ने विचार-विमर्श कियाl