करगहर: करगहर बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए अंचलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश, सात दिनों में होगा कार्य
करगहर बाजार में सड़क की जमीन पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण करने वाले लोगों को आठ दिनों के अंदर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। सीओ अजित कुमार ने बताया कि करगहर बाजार के दक्षिणी छोर से लेकर सेमरी मोड़ तक सासाराम-चौसा पथ पर अतिक्रमण करने वालों को लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर