दमयंती नगर: वाराणसी की मिट्टी लेकर रविदास मंदिर पहुंची कलश वंदन यात्रा, सांसद राहुल सिंह हुए शामिल, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
दमोह संत रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती पर दमोह के बजरिया वार्ड-6 स्थित संत रविदास मंदिर से कलश वंदन यात्रा निकाली गई। वाराणसी से जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी लेकर पहुंची यात्रा में सांसद राहुल सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, एकता, भाईचारे, शिक्षा का संदेश दिया।