पोड़ैयाहाट: ईद, चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी को लेकर पोड़ैयाहाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
ईद,चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी को ले पोड़ैयाहाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता पोड़ैयाहाट प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने किया।विशेष तौर पर पोड़ैयाहाट के अंचलाधिकारी अमित किस्कू शामिल हुए।थाना प्रभारी महावीर पंडित ने पूजा समितियों से उनकी कार्य योजना, अखाड़ा जुलूस और शोभा यात्रा को ले विशेष निर्देश भी दिए।