मंडी: कंफर्ट होटल में हुई नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 8 की वार्ड सभा आयोजित, पार्षद हरदीप सिंह ने की अध्यक्षता
Mandi, Mandi | Jan 31, 2024 वार्ड सभा की बैठक वार्ड नंबर 8 जेल रोड में पार्षद हरदीप सिंह राजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम मंडी के कनिष्ठ अभियंता सिद्धार्थ एवं सतीश गुलेरिया मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में वार्ड में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई और इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में भी जानकारी दी गई।