मंडी: प्रदेश में लंबे समय से पड़े सुखे से लोगों को मिली राहत, मंडी में 24 घंटे से रुकरुक कर हो रही बारिश
Mandi, Mandi | Jan 31, 2024 प्रदेश में लंबे समय से पड़े सूखे के बाद मंगलवार रात से बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।जिसको लेकर लोगों ने भी राहत की सांस ली हैं।प्रदेश में जहाँ पहाड़ों ने सफेद चांदी ओढ़ ली हैं तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश का क्रम लगातार जारी हैं।छोटी काशी मंडी की बात करें तो मंगलवार रात से ही पूरे जिला में बारिश हो रही हैं वहीं ऊपरी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है।