मंडी: प्रदेश सहित मंडी जिला में जारी बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए कर रही संजीवनी का कार्य- वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पंकज सूद
Mandi, Mandi | Jan 31, 2024 बुधवार जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र यानी केवीके मंडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पंकज सूद ने कहा कि प्रदेश और मंडी जिला में बारिश और बर्फबारी से क्षेत्र में बीते लगभग 3 महीने से जारी ड्राई स्पेल से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि इस सूखे के कारण प्रदेश में फसलों पर भी प्रभाव पड़ रहा था। लेकिन क्षेत्र में जारी बारिश फसलों के लिए बहुत अधिक लाभप्रद है।