मंडी: आम जनता का भी माफ किया जाए कर्ज,धार्मिक एकता ट्रस्ट ने डीसी के माध्यम से पीएम को भेजा ज्ञापन
Mandi, Mandi | Jan 31, 2024 धार्मिक एकता ट्रस्ट ने बड़े व्यापारियों का कर्ज माफ किए जाने की तर्ज पर आम जनता का भी कर्ज माफ करने की मांग की है। इस सदंर्भ में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन मंडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। प्रदेश प्रभारी विनय शर्मा के मुताबिक पिछले कुछ सालों में देश में लोग कर्ज से जूझ रहे हैं।वह कर्ज माफ होना चाहिए।