लखीसराय संग्रहालय में 21 से 23 फरवरी 2026 तक सिनेयात्रा संस्थान द्वारा बिहार की सिनेयात्रा रजत पट की विरासत कार्यक्रम आयोजित किया गया है. गुरुवार अपराह्न 4:30 बजे सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जानकारी साझा किया गया. इस आयोजन में बिहार की भाषाओं की पहली फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. चिकित्सक दम्पति को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा.