छठ पूजा और बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी से मचा बवाल, स्टैंड-अप कॉमेडियन यश महेश्वरी विवादों में घिरे, BJP नेता ऋतु जायसवाल ने बिहार के हर जिले में FIR दर्ज करने की उठाई मांग।
स्टैंड-अप कॉमेडियन यश महेश्वरी अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने शो के दौरान बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा और आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर आपत्तिजनक मजाक किया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। वहीं, बीजेपी नेता ऋतु जायसवाल ने यश महेश्वरी के खिलाफ बिहार के सभी जिलों में FIR दर्ज करने की मांग की है। इस विवाद के बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी उपलब्ध नहीं दिख रहा है। हालांकि, अकाउंट खुद हटाया गया है या प्लेटफॉर्म की ओर से कोई कार्रवाई हुई है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
#YashMaheshwari #ChhathPuja #BiharNews #RituJaiswal #BJP BiharPolitics StandUpComedy ChhathMahaparv SindoorControversy ViralVideo LatestNews BreakingNews
Purnia East, Purnia | Nov 25, 2026